News

दो युवक रात को चाकू लेकर धूमते गिरफ्रतार


हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्रा में सोमवार की रात को गश्त के दौरान दो युवकों को एक-एक चाकूओं के साथ गिरफ्रतार किया है।आरोपियों ने चाकू लेकर रात को धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंध्ति धराओ में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस सोमवार की रात को क्षेत्रा में गश्त पर थी कि इसी दौरान रोड़ीबेल वाला में शौचालय के पास गंगाघाट के किनारे दो संदिग्ध् नजर आये। पुलिस का गश्ती दल जैसे ही उनके नजदीक पहुंचा तो दोनों युवक पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस के गश्ती दल को युवकों पर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने युवकों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विशाल शर्मा पुत्रा सूरज शर्मा निवासी शिवनगर कालोनी काशीपुर उध्मसिंह नगर और अमर सिह पुत्रा गंगाराम निवासी पेपर मिल रोड न्यू बिहार थाना सदर सहारनपुर यूपी बताया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलापफ सम्बंध्ति धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।