अवैध नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने किया दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 19 फरवरी 2021
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत, पुलिस ने अलग-अलग जगह से, एक संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा UK14-C-8433 मे 03 पेटी (116 पव्वे) अंग्रेजी शराब व दूसरा व्यक्ति 57 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि ऋषिकेश पुलिस द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान जोरो शोरो से जारी है।

इसी अभियान के तहत सांयकालीन/रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान,
हनुमान मंदिर चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के पास से स्कूटी संख्या UK14-C-8433 के चालक (सुनील पुत्र धनेश्वर निवासी गली नंबर 23 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश) को रोक कर चेक किया तो उसके पास 116 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8pm बरामद हुई।
वहीं गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति (रविकांत पुत्र विनोद कुमार निवासी ए 1329 आईडीपीएल कॉलोनी ऋषिकेश) को चेक किया तो उसके पास 57 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका रॉयल चैलेंज बरामद हुई।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। व दोनों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
