News

अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस ने किया युवक को 12 पेटी अंग्रेजी शराब एवं प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार,

ऋषिकेश दिनांक 03 फरवरी 2021
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस ने चार पहिया वाहन UK07-TA- 9081 में 12(बारह) पेटी अंग्रेजी शराब (हरियाणा) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है ।


उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा आज सुबह दिनांक 03 फरवरी 2021 को चेकिंग अभियान के दौरान, 72 सीढी के पास चेकिंग के दौरान को एक टैक्सी गाड़ी नंबर UK07-TA- 9081 को रोककर चेक किया तो उसमे 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मारका हरियाणा बरामद हुई, व एक अभियुक्त (सिराजुल हक) पुत्र सिराजुद्दीन उम्र 29 वर्ष, निवासी सी- 24 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन “देहरादून को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। व समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।