फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत महाविद्यालय त्यूणी में स्वास्थ्य परीक्षण

त्यूणी,देहरादून। राजकीय महाविद्यालय ट्यूनी की प्राचार्या प्रो अन्जना श्रीवास्तव के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी कश्यप व सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन रावत के नेतृत्व में “फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु वजन नापने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई l राजकीय महाविद्यालय ट्यूनी के प्राध्यापक गण ,कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं ने अपने वजन को नापा l इसका उद्देश्य सभी को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ शरीर का प्रमाण का सांकेतिक रूप में वजन नापना रहा l माना जाता है कि बढ़ता वजन अपने साथ कई रोंगो की भी वृद्धि करता है इसलिए संतुलित वजन एक स्वस्थ शरीर की आवश्यकता है इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई l
