केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 24 सितंबर को करेंगे पहले हिमालयन फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 24 सितंबर, 2021 को पहले हिमालय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन 24 से 28 सितंबर 2021 तक लेह, लद्दाख में किया जा रहा है।
महोत्सव के उद्घाटन में निर्देशक विष्णुवर्धन और मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित सुपरहिट फिल्म शेरशाह के निर्माता और कलाकार उपस्थित होंगे। शेरशाह भी फेस्टिवल की ओपनिंग फीचर फिल्म है।
दर्शकों और फिल्म प्रेमियों को समान रूप से रोमांचित करने के लिए महोत्सव में विभिन्न खंड शामिल होंगे ।
