News

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश युवा इकाई आया आसरा विहीनों के लिए आगे

ऋषिकेश दिनांक 17 जनवरी 2021-
अन्तर्राजीय बस स्टेण्ड ,एवं त्रिवेणी घाट पर
उत्तराँचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश युवा इकाई के तत्वावधान में दिनांक 16 जनवरी 2021 की रात्रि 9.30 बजे वाहेगुरु की अरदास कर चाय बिस्किट ,रस वितरण कार्यक्रम किया गया ।
” जब हौसले बुलंद हो कुछ करने की युवाओ में चाह हो तो युवा क्या नही कर सकता”इन शब्दों को सिद्ध कर उत्तराँचल पंजाबी महासभा के युवा ने बढ़ती हुई ठंड में बिस्किट रस व चाय की सेवा के लिए जरूरत मन्दो की के पास पहुंची।


पंजाबी महासभा युवा इकाई के अध्य्क्ष सरदार गगन दीप सिंह बेदी ने बताया कि इस नेकी कार्य की सीख मेरी माँ से मुझे मिलती है कि सदैव वाहेगुरु का नाम लो और जरूरतमन्दों की नि:स्वार्थ सेवा करो ।
वही युवा इकाई के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि सहयोग व समपर्ण की भावना से हम सभी यह कार्य करते है अगर अभी का सहयोग मिलता रहा हो तो ऐसे कार्य युवा निरन्तर आगे भी करते रहेंगे।


इस अवसर पर स.हरि चरण सिंह, महेश किंगर, अमित सूरी ,मयूर लाम्बा, नरेन्द्र खुराना, प्रिंस मनचंदा, कुणाल पनेसर, स. अजित सिंह , कमल अरोड़ा , गगनदीप बेदी, अमन ,हर्ष चुघ आदि उपस्थित रहे।