उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” के शुभ अवसर पर राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी मे NSS विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

“उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” के शुभ अवसर पर राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी मे NSS विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन गूगल मीटिंग के द्वारा “उत्तराखंड मे स्वरोजगार की संभावनाए” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोo सविता गैरोला के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे 26 स्वयंसेवियो के द्वारा भाग लिया गया जिसमे की प्रथम स्थान देवराज बिष्ट (बीo काम o प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान शिवानी रावत (बी o एससी o प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान मोनिका राणा (बी o एससी o प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता मे विषय विशेषज्ञ के रूप मे डाo एमo पीo एसo परमार रहे जिन्होने स्थानीय स्वरोजगार के विषय मे स्वयंसेवियो को सम्बोधित किया। डाo दिवाकर बौद्ध, डाo जय लक्ष्मी रावत और डाo एमo पीo तिवारी ने निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी निभायी। दूसरी प्रतियोगिता ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता थी जिसका विषय ” कोरोना से बचाव के उपाय” था। इस प्रतियोगिता में 103 स्वयंसेवियो ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कृष्णा चमोली(

बीo एससीo प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान मानसी राणा (बीo एससीo प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान सोनम (बीo एo प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे डाo विश्वनाथ राणा, डाo ऋचा बधानी, डाo ऋचा धीमान ने जज की भूमिका निभायी। इन प्रतियोगिताओ के अतिरिक्त स्वयंसेवीयो के द्वारा अपने घरो के आस पास स्वच्छता अभियान एवं कोरोना के सम्बंध मे जागरुकता अभियान चलाया गया। इन समस्त गतिविधियों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ(प्रभारी) कार्यक्रम अधिकारी विपिन चंद्र एवं कार्यक्रम अधिकारी डाo प्रियंका संगल के द्वारा किया गया।

