*नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट एवं महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल के समर्थन में विनोद शर्मा एवं विवेक वर्मा ने लिया नाम वापस।*

ऋषिकेश दिनॉंक 5 अप्रैल 2021_
नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव को लेकर व्यापार सभा भवन में व्यापारियों की आज एक बैठक हुई।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो दो नामांकन आये ।
जिसमें आज नामांकन वापसी के समय पर अध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा (अध्यक्ष) क्षेत्र रोड व्यापार संघ व नगर उद्योग व्यापार महासंघ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर विवेक वर्मा ने इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री पद के प्रत्याशी अखिलेश मित्तल को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापिस लिया है।

जिस कारण अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल को निर्विरोध घोषित किया गया। दोनों लोगों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, दीपक जाटव, मनोज कालड़ा व मदन नागपाल मौजूद थे ।
