News

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वधान में एन एस एस स्वयंसेवियो के द्वारा मनाया गया मतदाता दिवस

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वधान में एन एस एस स्वयंसेवियो के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने स्वयंसेवियो को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहां की एक सफल लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना अति आवश्यक है और इस प्रकार के दिवस मतदाता को अपना अधिकार जानने एवं मतदान करने के लिए जागरूक बनाते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी (वरिष्ठ)बिपिन चंद्र शाह ने बताया कि इस अवसर पर स्वयंसेवियो द्वारा अपने गांवो में पोस्टरों के माध्यम से एक जनजागरूकता रैली निकाली गई एवं स्वयंसेवियो ने घरों में जाकर 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने एवं मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका संगल मौजूद रहे।