News

*पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य कामना को लेकर कांग्रेसियों ने किया त्रिवेणी घाट पर दुग्ध अभिषेक।*

ऋषिकेश 31 दिसंबर 2021_

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्ध अभिषेक किया तथा मां गंगा से दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत व उनके परिवार के शीघ्र स्वास्थ् होने की प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनके परिवार को कोरोना होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।


दुग्ध अभिषेक करने वालों में पूर्व पार्षद जतिन जाटव, सुनील गोस्वामी, विनय दूबे, शक्ल साहनी, कुन कुन साहनी, मल्लू राजभर, संतोष कश्यप, जय राम राजभर, मुन्ना, मनसा देवी, सुशीला देवी, भीम साहनी, अरुण साहनी, सीमा देवी, आशीष साहनी, राम जी, भीम साहनी, अशोक विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति आदि उपस्थित थे ।