News

*”आप” ने खोला कोरोना के खिलाफ मोर्चा, शुरू किया सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम।*

ऋषिकेश दिनांक 21मई 2021_
आम आदमी पार्टी की ऋषिकेश विंग ने आज से ऋषिकेश में सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम शुरू किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश संगठन मंत्री दिनेश असवाल की मौजूदगी में एवं वरिष्ठ नेता विजय पंवार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सर्किल इंचार्ज जयेंद्र तड़ियाल एवं टीम के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य श्यामपुर में किया गया।


इस अवसर पर पार्टी ने जनता के सहयोग के लिए सैनिटाइजेशन टीम का नंबर भी जारी किए, जो लोग घरों में आइसोलेट हैं या अपने घर में क्वारंटाइन है और अपने घरों में सैनिटाइजेशन कराना चाहते हैं वे इन नंबरों पर (+919808382515- दिनेश असवाल
+917895615164 विजय पंवार
+917895445021 जयेंद्र तड़ियाल
+919897061322 – उमंग देवरानी ) कॉल करके पार्टी से सैनिटाइजेशन करवाने हेतु संपर्क कर सकते है।


इस अवसर पर पार्टी के नेता विजय पंवार ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने का मूल मंत्र जनता का आपसी सहयोग से कोरोना के खिलाफ लड़ना हैै।

इसी कड़ी में पार्टी ने इस सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत श्यामपुर से की है साथ ही संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने भी जनता से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने का आवाहन किया तथा साथ ही सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर ज्ञान रावत, संजय सिलस्वाल, उमंग देवरानी, राकेश कठैत आदि मौजूद रहे।