गंगा में नहाते समय डूबा दिल्ली का युवक, सर्च अभियान जारी
दिनांक 11/10/2020 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीम बीच पर गंगा नदी में नहाते समय डूब गया है। सूचना और उ0नि0 सुनील पन्त चौकी प्रभारी तपोवन नीम बीच पर पूर्व से तैनात जल पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तथा सर्च अभियान शुरू किया। डूबे हुए व्यकि के साथी हितेश ने बताया कि मेरा तपोवन में सच्चा धाम आश्रम के पास मनकी हाउस कैफ़े है। यह युवक पहाडग़ंज दिल्ली से मेरे कैफ़े में दिनांक 9/10/2020 को आया था। हां मेरे कैफे में सोने की जगह न होने के कारण यह युवक अपना बैग मेरे कैफ़े में रखकर रात को कहीं और चला जाता था। इस व्यक्ति का नाम सन्दीप है! तथा इस व्यक्ति का बैग मेरे कैफ़े में ही रखा है जिसमे इसका सामान रखा है।
पुलिस द्वारा कैफ़े से सन्दीप शर्मा का बैग मंगाया गया !जिसमें युवक का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में इस डूबे हुए व्यक्ति का नाम पता
संदीप शर्मा पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा निवासी मकान नम्बर 1669/15A निकट रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराही माता मन्दिर में बाजार पहाड़ गंज दिल्ली 110055 है। चौकी के फ़ोर्स के साथ फ्लड कम्पनी, जल पुलिस, SDRF मौके पर मौजूद है । तलाश जारी है।

