Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आज का राशिफल शनिवार 24 अक्टूबर 2020 हरिद्वार -उत्तराखंड ,वृषभ ,कन्या ,धनु और कुंभ राशि वालों के लिए

वृष राश‍िफल :
(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज ऑफिस में आपके मृदुल व्यवहार और कार्यों की सराहना होगी। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा आईटी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। बीटेक और एमबीए के छात्र अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। लॉ और फाइनेंशियल फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। बीपी और शुगर से कष्ट संभव रहेगा। नीला और कत्थई रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। माता काली के मंदिर में कपूर जलाएं।

कन्या राश‍िफल :
(टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

शिक्षा में उन्नति होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में संघर्ष करेंगे। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। नीला और आसमानी रंग शुभ है। धनिये को हरे रंग में रंगकर बहते जल में प्रवाहित करें।


धनु राश‍िफल :
(ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे)

आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। प्रशासनिक सेवा में आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आईटी, टीचिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। प्यार में आलस्य का स्थान नहीं होता। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पीला और सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। अन्न का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राश‍िफल : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा)

न्यायायिक सेवा के लोग यशस्वी रहेंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। सेल्स तथा मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर खुशी आ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी का दान करें। नीला शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं और लौंग चढ़ाएं।