आज का राशिफल शनिवार 24 अक्टूबर 2020 मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए हरिद्वार उत्तराखंड
मेष राशिफल :
(चू,चे,चो,ला,लि,लू,ले,लो,अ)
कई दिन से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यापार के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
कर्क राशिफल : (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन चंचल रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। लॉ, टीचिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। श्री कृष्ण मन्दिर में पीला वस्त्र चढ़ाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नारंगी और पीला रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए अन्न का दान करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशिफल : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
आर्किटेक्ट, आईटी और कॉरपोरेट फील्ड के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। पुत्र को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी समस्या रहेगी। बढ़ते बीपी से दिक्कत आ सकती है। पीला रंग शुभ है। राशियेश लाल रंग समृद्धिकारक है। गुड़ का दान करें। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
मीन राशिफल : (दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)
जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। मीडिया, बैंकिंग तथा मनोरंजन जगत से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आईटी वालों को संघर्ष करना होगा। लव लाइफ में अभिभावक के सामने विवाह की बात रखने का सुंदर समय है। जिसको चाहते हैं, उससे प्यार का इजहार कर दें। मधुमेह के रोग से परेशानी हो सकती है। सफेद और पीला रंग समृद्धि कारक है। पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।


