Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश: अधिवक्ताओं ने जताया आभार, विधायक निधि से मिला फर्नीचर बना सहारा


Lok Kesari News

ऋषिकेश/ 15 अप्रैल 2026

शहर में जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता समाज के बीच बेहतर समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। टैक्स बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
दरअसल, बार एसोसिएशन को विधायक निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि यह सहयोग उनके दैनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनाने में काफी मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, संरक्षक जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, अरुण गुप्ता, राजपाल अग्रवाल, महेश पांडे, कृष्णा सिलस्वाल, मुकेश राणा और मोहित अग्रवाल समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और उनके हितों व सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस पहल को अधिवक्ता समाज ने सराहनीय बताते हुए जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक माना है।