Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश में प्रेमचंद अग्रवाल ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर किया माल्यार्पण, सामाजिक न्याय का दिया संदेश


ऋषिकेश। भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार समाज को समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रमशील शिल्पकार बंधुओं का भी सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नंदकिशोर जाटव, जितेंद्र भारती, राकेश कुमार, राधे जाटव, संजय कुमार, मोहित दिवाकर, शिवम डुलकज, विक्की खैरवाल, दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।