*वारंटियों के विरुद्ध अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने किया एक महिला वारंटी को गिरफ्तार, भेजा जेल।*

ऋषिकेश दिनांक 29 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस के द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक महिला वारंटी गिरफ्तार किया गया है!
ज्ञात हो कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा दिनांक 01/08/2021 से 1 माह का विशेष अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट की, हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन एवं कार्यवाही, आदि शामिल है।

उक्त अभियान के अंतर्गत एक महिला अभियुक्ता सपना पत्नी राजकुमार निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश जनपद देहरादून हाल निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल से गिरफ्तार किया गया!
अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल सतीश कुमार तथा महिला कांस्टेबल मोहिनी आदि शामिल रहे।
