Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराजनीती

ऋषिकेश में राज्य मंत्री विनोद सुयाल का भव्य स्वागत


ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल के ऋषिकेश आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंडल के दोनों महामंत्री दीपक बिष्ट और नितिन सक्सेना के साथ मीडिया संयोजक बृजमोहन मनोरी भी मौजूद रहे।
इस दौरान अविनाश भारद्वाज, सौरभ गर्ग, ओम प्रकाश, राहुल दिवाकर, चंद्रशेखर, संजय ध्यानी, उदित, राधेश्याम जाटव, राजपाल ठाकुर, निवेदिता सरकार, हिमानी कौशिक, दुर्गेश जिंदल, आलोक द्विवेदी, संजू कुड़ियाल, राजू नरशिंभा, शिवम नरशिंभा, दिनेश सेमवाल, सुमित तिवारी, दिवाकर शर्मा, रवि सिंह बिष्ट, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, विनायक कुमार, हर्ष पाल, शिवम शाह, अक्षय खैरवाल, अंकित चौहान, अभिषेक रावत, मनमीत, संजीव पाल, शशि मिश्रा और माधुरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री विनोद सुयाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती में युवा शक्ति की अहम भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी का योगदान संगठन के लिए अमूल्य है।