Newsटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनप्रमुख कार्यक्रमराजनीतीस्वास्थ

योगनगरी में गूंजा योग का संदेश, ऋषिकेश योग महोत्सव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल



ऋषिकेश/9 अप्रैल 2026

योगनगरी ऋषिकेश में आयोजित द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव 2026 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने योग और प्राणायाम की ऊर्जा से भरपूर एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने योग के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

स अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का एक सशक्त माध्यम है। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर जीवन को संतुलित एवं अनुशासित बनाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वयं को स्वस्थ रखते हुए समाज को भी एक सकारात्मक और सशक्त दिशा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।