Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनप्रमुख कार्यक्रमवायरल ख़बर

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनाया EV, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश, 14 मई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को अपने आवास से कैंप कार्यालय और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों तक आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर भी तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देशहित और पर्यावरण हित को ध्यान में रखते हुए वाहनों का कम से कम उपयोग करें तथा जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक नागरिक को इस जनअभियान में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।