किसी और की जमीन को अपनी बताकर दो लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ऋषिकेश दिनांक 9 फरवरी 2021_
अन्य की जमीन, दो लोगों को अपनी बता कर 18,92,500/- (अठारह लाख,बयानवे हजार, पांच सौ रुपये) की धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लाखों रुपए की धोखाधड़ी के शिकार प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद निवासी तुलसी विहार गुमानीवाला ऋषिकेश
एवं पूजा पुत्री टीकम गुसाईं निवासी गली नंबर 12 अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार अभियुक्त पुरुषोत्तम थपलियाल के द्वारा किसी अन्य की जमीन को अपनी बताकर उपरोक्त शिकायत कर्ताओं प्रवीण कुमार से 8,20,000/- व पूजा देवी से 10,72,500/- रुपये लेकर, दोनो को अलग-अलग बेचकर धोखाधड़ी की गई थी।
जिसके संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में अलग-अलग मुकदमा अपराध संख्या 452/2020 व 16/2021 धारा 420 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

धोखाधड़ी के संबंध में नाम दर्ज अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा अभियुक्त के परिवारजनों और रिश्तेदारों व दोस्तों आदि से पूछताछ की गई। जिस पर आज मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त नाम दर्ज अभियुक्त पुरुषोत्तम थपलियाल उम्र 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्री गोविंद राम निवासी शिव विहार गली नंबर 1 गुमानीवाला “श्यामपुर” ऋषिकेश को चीनी गोदाम रोड तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
