Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए, प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

ऋषिकेश में भक्ति और आस्था का दिखा संगम, कांवड़ियों को वितरित किया फलाहार

ऋषिकेश, 9 अगस्त2026

पवित्र श्रावण मास में तीर्थनगरी ऋषिकेश शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। ऋषिकेश से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे शिवभक्त कांवड़ियों का ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को फलाहार वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु ऋषिकेश की पावन धरती पर पहुंचकर मां गंगा से गंगाजल ग्रहण करते हैं और उसे भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु सनातन परंपरा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिवभक्त जिस श्रद्धा, संकल्प और उत्साह के साथ यात्रा करते हैं, वह समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना का संचार करता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से देश और समस्त विश्व में सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी, संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और उत्साह के साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।

कांवड़ियों के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर मनोज ध्यानी (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश), सुरेंद्र सिंह सुमन (मंडल अध्यक्ष, वीरभद्र), सुमित पंवार (जिला मंत्री, भाजपा), कौशल बिजलवान (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), सत्यपाल राणा, पुनिता भंडारी (मंडल महामंत्री), पिंकी धस्माना (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), अनिरुद्ध शर्मा (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), हर्ष पाल (महामंत्री), सोनू पांडेय, जितेंद्र पाल पाठी, राजेंद्र बिजलवान, विपिन कुकरेती, सुमित सेठी, विनायक कुमार, मुन्नी राजपूत, पूजा गौड़, ज्ञानवती देवी, विनीता वर्मा, सौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।