गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पुलिस का संयुक्त छापा, 45 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद

हरिद्वार। रूडकी कोतवाली पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने 45 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गौकशी के उपकरण बरामद कर उसका चालान कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम को सूचना मिली कि रुड़की के ईमली रोड स्थित एक दुकान पर प्रतिबन्धित गोमांस बेचा जा रहा है। सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने नगर कोतवाली पुलिस के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की। मौके से दुकान में रखा गौमांस बरामद किया गया, साथ ही आरोपी दुकानदार दिलशाद पुत्र हबीब निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास सती मोहल्ला रूडकी को गौकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गौवंश अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
