News

जुए के विरुद्ध अभियान में 5 जुंवारी “16680 रुपए व ताश के पत्तों” के साथ गिरफ्तार

देहरादून दिनांक 8 फरवरी 2021
सेलाकुई पुलिस ने जुए के विरुद्ध अभियान में 05 जुआरी ( 16680 रुपये व 52 तास के पत्तों) के साथ गिरफ्तार किया है।
अवैध सट्टे / जुए के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवम क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीमे नियुक्त की गई जिसमे गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.02. 2021 को डिक्सन फैक्ट्री के पीछे नदी किनारे ग्राउंड सेलाकुई से ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को 16680/- रुपयों ( सोलह हजार छ: सौ अस्सी रुपये) व फड के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिनके विरुद्द थाना सेलाकुई पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया,


अभियुक्तों के नाम व पता इस प्रकार हैं ।
1- जावेद खान पुत्र राशीद अली उम्र 28 निवासी मोहल्ला बाड़ू जाइ थाना सदर बाजार जिला शाहजंहापुर UP 2- विशाल गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता उम्र 21 निवासी राजारोड़ बायाखाला थाना सेलाकुई देहरादून
3-विमल पांडे पुत्र महेश कुमार 27 वर्ष निवासी पीठवाली गली जमनपुर सेलाकुई
4-रिहान पुत्र स्लिम 20 वर्ष निवासी पीठ वाली गली जमनपुर सेलाकुई
5- अंकित पुत्र ब्रजमोहन 25 वर्ष निवासी निकट पैट्रोल पम्प जमनपुर सेलाकुई देहरादून ।
छापे के दौरान पुलिस टीम में
1- उ0नि0कृष्ण कुमार सिंह
2- उ0नि0 प्रवेश रावत
3- कॉन्स्टेबल अमित सैनी
4- कॉन्स्टेबल धीरज कुमार
5- कॉन्स्टेबल विपिन कुमार
6- कॉन्स्टेबल ब्रजेश रावत
शामिल रहे।