Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

चारधाम यात्रा-2026: सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

Lok Kesari News

ऋषिकेश/17 अप्रैल 2026

आईजी लॉ एंड ऑर्डर श्री सुनील कुमार मीणा द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों, पंजीकरण केन्द्रों एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया।

बद्रीनाथ रूट, मुनि की रेती, एवं ऋषिकेश क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

कार्मिकों को उच्च मानकों के अनुरूप कार्य करने, यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखने एवं आपदा प्रबंधन हेतु सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के साथ बैठक कर पार्किंग, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर समन्वय स्थापित करते हुए व्यवहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर एसएसपी टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।