Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनप्रमुख कार्यक्रम

देहरादून में खजान दास ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर किया माल्यार्पण, समानता का दिया संदेश

देहरादून। भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क एवं डीएल रोड पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री खजान दास ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा और उनका प्रसिद्ध मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी समाज को दिशा देता है। उन्होंने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर वे देश के पहले कानून मंत्री बने और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस मौके पर भाजपा कानपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, वरिष्ठ नेता उमा नरेश तिवारी, अजय आकाश, देविका रानी, तारा देवी सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।