देहरादून में सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण, प्रधानमंत्री ने अफवाहों से सावधान रहने का किया आह्वान

देहरादून/ 29 मार्च 2026
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को सुना गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में जारी युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई प्रेरक विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ‘ज्ञान भारतम्’ एप के माध्यम से देश की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल का उल्लेख किया। साथ ही ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat) एप’ के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हुए “जो खेलेगा वो खिलेगा” का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जनभागीदारी से जल संरक्षण के प्रयासों और मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़ते स्वरोजगार के अवसरों का भी जिक्र किया, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाते हैं।

