News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक अपहर्ता सकुशल बरामद

ऋषिकेश दिनांक 7 जनवरी 2021
ज्ञात हो कि ऋषिकेश निवासी शिकायतकर्ता द्वारा 2 जनवरी 2021 को थाना ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मेरी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष निवासी ऋषिकेश दिनांक 2 जनवरी 2021 की सायं घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो अभी तक वापस नहीं आई है।
उपरोक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर गुमशुदगी की धारा में मुकदमा अपराध संख्या 2/2021 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।


जिसके अनुपालन गठित टीम द्वारा गुमशुदा लड़की के साथियों और परिवारजनों से पूछताछ की गई व लड़की के घर से निकलने वाले रास्तों/ दुकानों/संस्थानो आदि पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मुखबिर तंत्र को गुमशुदा की फोटो देकर आवश्यक सूचना एकत्रित करने हेतु सक्रिय किया गया।
कल सायं मुखबिर की सूचना पर कैनाल गेट गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से उपरोक्त गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त “अमन उर्फ कोशिंदर उम्र 21 वर्ष पुत्र हरेंद्र सिंह” निवासी 93 नेकपुर जहांगीरपुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।