Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनकी राष्ट्रनिष्ठा और सेवा-भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने शिरकत की।

​कार्यशाला के दौरान अभियान के मुख्य उद्देश्यों, इसकी रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का बेहतरीन उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पीएम की इस प्रेरणादायी यात्रा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं और लोगों को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ें।

​इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल, राज्य के कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।