Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

नीलकंठ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, पुलिस की तत्परता से बची जान

Lok Kesari News

ऋषिकेश। 10 भी 2026

चारधाम यात्रा एवं नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता में पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है। इसी क्रम में रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद (52 वर्ष), निवासी धौलपुर, राजस्थान, दर्शन के दौरान अचानक चक्कर आने और दौरा पड़ने के कारण रास्ते में गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए श्रद्धालु को सुरक्षित उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपचार के बाद श्रद्धालु की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित रवाना किया गया। समय पर मिली सहायता और सहयोग के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि चारधाम एवं धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस टीमें लगातार सतर्क एवं तत्पर हैं।