Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने में जुटा भाजपा संगठन, ऋषिकेश में रणनीतिक बैठक


ऋषिकेश, 13 अप्रैल 2026

देहरादून में मंगलवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की, जिसमें जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसभा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और उत्तराखंड भी तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे में यह जनसभा जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बने, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से जुटना होगा।
बैठक में परिवहन, स्वागत, जनसंपर्क, सोशल मीडिया प्रचार और बूथ स्तर पर समन्वय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप दें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सोनू पांडे, चंदू यादव, बृजेश मिश्रा, राम सिंह पवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।