Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनराजनीतीराष्ट्रीय

भाजपा विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है – नड्डा

देहरादून/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नें आज उत्तराखंड भाजपा के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों को वर्चुअली संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने के शस्त्र हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हैं।

केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उत्तराखंड के किसानों को भी पूरा लाभ मिला है। किसान आंदोलन की बात होती है, तो मैं चुनौती देता हूं कि आप कांग्रेस की सरकारों और हमारी सरकारों की तुलना कीजिए और बताइए कि किसानों के लिए समर्पित भाव से किसने काम किया है।

भाजपा ने शुरू से ही उत्तराखंड की स्थापना का समर्थन किया।
उत्तराखंड का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाचपयी ने किया और इसे संवारने का काम हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।यह भाजपा ही थी, जो संघर्ष के दिनों में भी उत्तराखंड की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही।

देश में जितने भी प्रमुख दल हैं वो चाहे कांग्रेस हो, लेफ्ट हो या क्षेत्रीय दल, सब न जाने कितनी बार टूट चुके हैं, कांग्रेस के तो कितने ही टुकड़े हुए हैं।एकमात्र भाजपा ही है जो दशकों तक विपक्ष में रहने के बावजूद न टूटी, न ही बिखरी बल्कि निरंतर शक्तिशाली होती गई।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों की वर्चुअल बैठक में प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,सांसद अजय टमटा, मंत्री रेखा आर्य,महापौर सुनील गामा दीप्ति रावत भारद्वाज , पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।