मोनू सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड की कमान, ऋषिकेश में महंत राजू दास ने की घोषणा

ऋषिकेश।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के पूज्य महंत राजू दास जी महाराज ने ऋषिकेश प्रवास के दौरान मोनू सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मोनू सनातनी के पुनर्निवार्चन पर महंत राजू दास जी महाराज ने कहा, “मोनू सनातनी एक समर्पित हिंदू योद्धा हैं, जिन्होंने सदैव सनातन धर्म और हिंदू समाज के हितों के लिए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक सेवा के कार्यों को गति प्राप्त होगी।”
अपनी पुनर्नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए मोनू सनातनी ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं की रक्षा और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा।
इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने मोनू सनातनी को बधाई दी। कार्यक्रम में विक्रांत शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज गिरी, नरेंद्र रतूड़ी, सुबोध उनियाल, राजू बर्थवाल, अनूप शर्मा, जसराम कश्यप, प्रवीण कश्यप, संदीप तड़ियाल, अश्वनी कुमार पाठक, पंडित राजकुमार दास, पंडित राधेश्याम, संजीव कुमार और विकास चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य आकर्षक सुर्खियाँ

