News

ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान ने की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

Lok Kesari News: 20 मार्च 2026

ऋषिकेश/ शीशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में शुक्रवार को नगर निगम की महापौर शंभू पासवान ने श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महापौर ने श्रीश्री रविशंकर से शहर के समग्र विकास, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री श्री रविशंकर ने सकारात्मक सोच, सेवा भावना और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
महापौर ने कहा कि श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन से नगर में जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने शहरवासियों के कल्याण एवं स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
इस दौरान आश्रम में मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराया गया।