दलित शोषित विकास मंच ने किया नगर निगम, शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन/ मांगे ना मानने पर उग्र आंदोलन को चेताया

ऋषिकेश 7 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दलित शोषित विकास मंच द्वारा नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया तथा कहा गया की ऋषिकेश नगर निगम शासन प्रशासन द्वारा 3 माह बाद भी रेलवे रोड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की खंडित प्रतिमा बदलकर नए चबूतरे का निर्माण कर नई प्रतिमा नहीं लगाई गई जबकि हमारे द्वारा पिछले 3 माह से लगातार नए चबूतरे का निर्माण कर नई प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही है ऋषिकेश नगर निगम जानबूझकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उनके अनुयायियों का अपमान कर रहा है! क्योंकि ना तो खंडित प्रतिमा बदल रहा है नई प्रतिमा बदलने की हम इजाजत दे रहा है! उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध रेलवे रोड अंबेडकर चौक बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरने प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया गया ! जो जब तक नगर निगम निर्माण कार्य शुरू नहीं करता तब लगातार जारी रहेगा!

इस अवसर पर जाटव ने कहा कि देश में यह भी इतिहास बन गया कि शहर के बीचो बीच प्रसिद्ध चौक पर 3 माह से बाबा साहब के खंडित प्रतिमा खड़ी है और नगर निगम शासन-प्रशासन हटधर्मी में है कि बाबा साहब का अपमान ही करना है! अब भी अगर प्रशासन ना चैता तो निगम शासन-प्रशासन को परिणाम भी भुगतने होंगे! दलित समाज जो आज सोशल डिस्टेंस के साथ कार्यक्रम कर रहा है जरूरत पड़ी तो भारी संख्या में सड़कों आएगा जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी! धरना प्रदर्शन में सुनील गोस्वामी, प्रकाश जाटव, जतिन जाटव, कुन कुन साहनी, मंगल सिंह, सरल साहनी, पंकज जाटव, सोमन राम, सुभाष जाटव, सुलेख चंद, टेकन महतो, सज्जन राम, ओमप्रकाश, सकल साहनी, अशोक विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र साहनी, शंकर साहनी, पपू साहनी, राम आशीष साहनी आदि उपस्थित थे
