News

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे ऋषिकेश एम्स, सतपाल महाराज के स्वास्थ्य का जाना हाल

ऋषिकेश/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने महाराज का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माता रानी से सतपाल महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मौके पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।अस्पताल मे डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।