Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

जनसेवा, पूजा-अर्चना और सम्मान समारोहों के बीच मनाया गया विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन

ऋषिकेश। 24may 2026

ऋषिकेश / क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन रविवार को सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। दिनभर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रातःकाल उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसके बाद डॉ. अग्रवाल ने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण के साथ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। वहीं ट्रांजिट कैंप में शीतल पेय वितरण तथा ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में गढ़ सेवा संस्थान के सहयोग से मरीजों को फल वितरित किए गए।
दोपहर में होटल विलाना में भाजपा जिला ऋषिकेश द्वारा स्वागत एवं केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में जलपान वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा के कुल 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भोजन वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।
सांयकाल त्रिवेणी घाट पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद डॉ. अग्रवाल ने गंगा आरती में सहभागिता की। तत्पश्चात साईं मंदिर में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सिंह, चंद्र मोहन पोखरियाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, व्यापारी नेता केके लांबा, प्रदीप कोहली, अनिरुद्ध शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।