Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

शिवभक्तों की सेवा में उतरा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, कांवड़ियों को बांटा शीतल जल



हरिद्वार में सेवा शिविर के दौरान गूंजे ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष
हरिद्वार, 8 अगस्त। श्रावण मास के पावन कांवड़ मेले में देशभर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्तों की सेवा के लिए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम के महंत राजू दास जी महाराज के निर्देश पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों को शीतल जल वितरित कर उनकी सेवा की।
इस अवसर पर प्रदेश धर्माचार्य पंडित राजकुमार दास जी ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि कठिन पैदल यात्रा कर हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा का ध्यान रखना प्रत्येक सनातनी का दायित्व है।
संघ के प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा ने कहा कि संगठन शिवभक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मानता है। कांवड़ मेले के दौरान संघ के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी धर्म, समाज और जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।
जल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने शीतल जल ग्रहण किया। सेवा शिविर में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संघ की ओर से शिवभक्तों की सुरक्षित, सफल और मंगलमय कांवड़ यात्रा की कामना की गई।
कार्यक्रम में गौरव शर्मा, विजेंद्र सिंह, सत्यम कुमार, सौरभ शर्मा, नीलू चौहान, हर्ष चौहान, रोहित गुप्ता, संजय कुमार, अनिल लाला, विकास चौहान और लवलीन कुमार सहित संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।