बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिरते दिखाई पड़े योग गुरू
हरिद्वार, (संजय राजपूत)। योग गुरू बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े वीडियो में दिखाई पड़ रहे है। मामला कुछ यूं हुआ कि बाबा योग कर रहे थे कि कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है जिससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े हालांकि हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोटे नहीं आई है वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर सभी साथियों के साथ हंसने लगे अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि यह घटना सोमवार को मथुरा में महावन स्थित आश्रम में घटी , सोशल मीडिया में इस वीडियो का मजाक भी उड़ाया जा रहा है एक यूजर ने बाबा को जोकर बोल दिया , यूजर ने ट्वीट किया कि बाबा हाथी पर बैठकर सर्कस कर रहे थे और गिर पड़े जोकर और वही एक और यूजर ने लिखा कि बाबा जी.डी.पी. के लिए नए मस्कट (शुभंकर) हो सकते हैं ।


