Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

उत्तराखंड कोरोना वायरस से जल्द ही मुक्त होगा – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉक डाउन के 1 महीना 1 दिन होने पर प्रदेश की जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि यह राज्य वासियों के संयमऔर सहयोग का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड कोरोना वायरस की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक तंत्र ,पुलिस जनों ,सामाजिक संगठनों की भूमिका को अग्रणीय मानते हुए सराहा ।

इसी क्रम में उन्होंने आशा व्यक्त की जल्द ही उत्तराखंड राज्य कोरोना वायरस से मुक्त होगा एवं प्रदेश की जनता का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा ।