राज्य में हालात पूरी तरह नियंत्रण में त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया इंडस्ट्री, निर्माण कार्य, कृषि से जुड़े, मोटर मैकेनिक आदि कार्यों में परमिशन के बाद प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ होगी ।
उन्होंने बताया की राज्य में इस वक्त स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जमातीयो के आने से और कुछ लोग जो बाहर से आए वे संक्रमित पाए गए उनसे दिक्कतें आई है। लेकिन हमारे स्वस्थ कर्मी, पुलिस के लोगों की भूमिका बहुत ही सराहनीय है। जिस तरह से यह लोग फ्रन्ट लाइन मैं रहकर कार्य कर रहे हैं वह बेहद काबिले तारीफ है ।सरकार की कार्यप्रणाली देखकर लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
उन्होंने राज्य वासियों से अपील की जैसा 22 मार्च से लोगों का सहयोग रहा है वैसा ही सहयोग आगे भी बना रहे।


