News

ऋषिकेश बायपास अब बनेगा 4 लेन, केंद्र सरकार ने दी 1105.79 करोड़ की मंजूरी


ऋषिकेश, 31 मार्च।
केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बायपास को 4 लेन बनाने के लिए 1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस पर ऋषिकेश विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी जताई है।
डॉ. अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना के लिए प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश बायपास के 4 लेन बनने से स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे शहर में लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।