Newsताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश में भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को ऋषिकेश के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि समानता, न्याय और अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समाज को बराबरी का मार्ग दिखाया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, बी.एस. पयाल, राकेश अग्रवाल, सूरत सिंह कोहली, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि नेगी, बृज बहुगुणा, भूपेंद्र राणा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।