उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

कांग्रेसियों ने बांटे गरीब बच्चों को कॉपी और पेंसिल, बढ़ाया बच्चों का मनोबल

ऋषिकेश 11 अक्टूबर, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रभागा मायाकुंड बस्ती में जरूरत मंद बच्चे जो पढ़ाई करना चाहते हैं मगर उनके पास या परिवार के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए सुविधाएं नहीं है! ऐसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब 60 बच्चों को कॉपियां और पेन वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया!

साथ ही बच्चों को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है तो हमें बताएं हम उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे! कार्यक्रम में में पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला महासचिव कांग्रेस सुनील गोस्वामी, कुन कुन, पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला महासचिव कांग्रेस जतिन जाटव, अशोक विश्वकर्मा, सरस साहनी, श्रीमती सुशीला देवी, रमेश राम आदि शामिल थे