गुमशुदा व्यक्ति की हत्या का 48 घंटे में ऋषिकेश पुलिस ने किया पर्दाफाश ! तीन पुरुष एक महिला गिरफ्तार ! प्रयुक्त हथोड़ा व दो मोटरसाइकिल बरामद…
ऋषिकेश दिनांक 25 सितंबर 2020 को कोतवाली ऋषिकेश में *शिकायतकर्ता चंदा साहनी पत्नी जितेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर मायाकुंड ऋषिकेश के द्वारा एक गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था मेरा भाई अमरजीत साहनी पुत्र जीवन साहनी उम्र 32 वर्ष दिनांक 18 सितंबर 2020 की शाम 3:00 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ काम पर गया था, जो अभी तक वापस नहीं आया है। जबकि दोनों साथी वापस आ गए हैं। उक्त संबंध में उसके साथियों व अपनी भाभी से पूछा तो कुछ भी नहीं बता रहे हैं। हमें शक है कि मेरा भाई किसी दुर्घटना का शिकार न हो गया हो।
शिकायतकर्ता के उक्त प्रार्थना पत्र पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई जिस पर पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल गुमशुदा की बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया
उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन में टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गठित टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में परिवार जनों से पूछताछ की गई।
पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान यह सामने आया कि गुमशुदा की पत्नी का गुमशुदा के साथी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी जिस पर पुलिस द्वारा उसकी पत्नी व साथियों को थाने बुलाकर सख्ताई से पूछताछ की गई। जिसपर गुमशुदा की पत्नी व गुमशुदा अमरजीत के साथियों द्वारा योजना बनाकर गुमशुदा अमरजीत साहनी की हथोड़ा मार कर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया व गुमशुदा के शव को जंगलात बैरियर से आगे जंगल में झाड़ियों में छिपाना बताया गया। जिनकी निशानदेही पर गुमशुदा व्यक्ति के मृतक शरीर व हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। 
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम वह पता इस प्रकार है
1- राजन पुत्र महेंद्र महतो निवासी ग्राम रामनगर बनकट निकट पानी की टंकी पोस्ट जगदीशपुर थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार
हाल निवासी- प्रदीप का मकान शीशम झाड़ी गली नंबर 9 मुनी की रेती टेहरी गढ़वाल
2- सुनील पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम खरड़ थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
हाल निवासी- चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश
3- अनिल प्रसाद पुत्र शंभू प्रसाद निवासी गहरी कोठी थाना नौतन जिला बेतिया बिहार*
हाल निवासी- चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश
4- सुनीता पत्नी (गुमशुदा) अमरजीत साहनी निवासी गांव भगवानपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार
हाल निवासी- मंगल का मकान मायाकुंड ऋषिकेश!
अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद की!
*पूछताछ में चारों अभियुक्तों के द्वारा अपने द्वारा किए गए अपराध को स्वीकार किया गया है।*
चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

