कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शैक्षणिक सहयोग शिक्षक खुराना की पहल

ऋषिकेश।
बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग देने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के वाणिज्य संकाय ने विशेष पहल शुरू की है। वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि ऋषिकेश का कोई भी छात्र-छात्रा कॉमर्स विषय से संबंधित अपनी शंकाओं, समस्याओं या तैयारी से जुड़े विषयों पर निःशुल्क मार्गदर्शन और उपयोगी टिप्स प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दी जा रही है, ताकि विद्यार्थी बिना तनाव के बेहतर तैयारी कर सकें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
पिछले 18 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने के साथ वे विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रेरित करते रहे हैं। उनका कहना है कि नियमित अभ्यास, सही रणनीति और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

