रांसी स्टेडियम में बजट–पूर्व संवाद: मेयर ने पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखे ऋषिकेश के विकास प्रस्ताव

ऋषिकेश / रांसी स्टेडियम में आयोजित ‘बजट–पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने सहभागिता करते हुए नगर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम आगामी बजट से पूर्व विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, महिला समूहों एवं सामाजिक संगठनों से सुझाव प्राप्त कर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने पुष्कर सिंह धामी के समक्ष नगर निगम ऋषिकेश अंतर्गत आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यातायात प्रबंधन में सुधार, पर्यटन विकास तथा आम नागरिकों के लिए जनसुविधाओं में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव रखे।
मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश का आगामी बजट जनभावनाओं के अनुरूप तथा विकासोन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड को विकास के नए आयाम देने का संकल्प दोहराया गया।
मे
यर शंभू पासवान ने इस पहल को पारदर्शी एवं सहभागी शासन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम स्थानीय निकायों की आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

