News

खनन माफिया ने खोला घाट, तहसील प्रशासन ने आंखे मुंदी

मोहित शर्मा

लक्सर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगपुर में खनन माफिया फिर सक्रिय हो चुके है। भोजपुर क्षेत्र में खनन माफिया माफिया का चोर बिल्ली वाला खेल है जैसे ही प्रशासन ढील देता है खनन माफिया रात के अंधेरे से निकल कर दिन के उजाले में भी खनन करने से पीछे नहीं हटते। उल्लेखनीय है कि लक्सर में पूर्व एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तहसील स्तर पर टीम गठित कर खनन पर लगातार छापेमारी की थी और जिन टीमों की ड्यूटी खनन क्षेत्र में लगाई गई थी वह भी अपना काम बखूबी कर रहे थे। लेकिन कौस्तुभ मिश्रा के जाने के बाद एक और जहां तहसील प्रशासन की टीम लापरवाही कर गई वही खनन माफिया की पौ- बारह हो गई। गंगा नदी से रात के अंधेरे में खनन सामग्री चुराने वाले चोर अब दिनदहाड़े खनन कर रहे हैं। और लक्सर तहसील प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बताते चलें कि भोगपुर, अलावलपुर, रामपुर, रायघटी, बॉडीटीप, सुल्तानपुर, निहंदपुर सुठारी गांव के गंगा और बाणगंगा से लगे क्षेत्रों में वर्तमान में धड़ल्ले से अवैध खनन जोरो पर है। माफिया में रत्तीभर भी प्रशासन का ख़ौफ़ नही है। इसका प्रमाण इन चित्रों में देखा जा सकता है। कैसे सेकड़ो भैंसा बुग्गी गंगा में खनन में लगी है। तो माफिया कैसे अपनी जीएसबी से बाणगंगा का सीना चीर कर 10-10फुट गहरे गड्ढे करने में लगे है। हालांकि शनिवार रात भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने भोगपुर बाणगंगा क्षेत्र से अवैध खनन में दो डंपर एक लोडर अवैध खनन में सीज किये है। लेकिन ये तस्वीरें साफ बता रही है कि पुलिसिया कारवाही भी महज खाना पूर्ति भर ही है।