दून पुलिस ने फिर लहराया परचम, 12वीं बार वॉलीबॉल चैंपियन बनी

➡️ प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार जीत
➡️ एसएसपी देहरादून से मिलकर विजेता टीम ने सौंपी ट्रॉफी
Lok Kesari News
देहरादून।15 अप्रैल 2026
दून पुलिस ने एक बार फिर खेल मैदान में अपना दबदबा साबित करते हुए 24वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने जीत दर्ज कर 12वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में जीत के बाद विजेता टीम ने एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ट्रॉफी भेंट की। इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि खेल पुलिस बल में अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
दून पुलिस की इस लगातार सफलता से महकमे में खुशी की लहर है और इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
