उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

नवनियुक्त पार्षदों ने जताया विधानसभा अध्यक्ष का आभार

ऋषिकेश 4 अक्टूबर ।प्रदेश सरकार द्वारा ऋषिकेश नगर निगम के लिए मनोनीत पार्षद अनीता प्रधान, प्रदीप कोहली, ऋषि कांत गुप्ता, संजीव पाल, प्रमोद शर्मा, राजू नरसिंभा आदि पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी मनोनीत आठों पार्षदों का स्वागत कर अपनी शुभकामनाएं दी ।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि क्षेत्र का विकास प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा है कि पार्षद होने के नाते एक सजग प्रहरी के रूप में वह नियमित क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान दें।अग्रवाल ने कहा है कि उनकी ओर से क्षेत्र के विकास के लिए हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा । उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद से जो अपेक्षा व्यक्त की गई है उन अपेक्षाओं पर प्रत्येक पार्षद को खरा उतरना चाहिए ।

अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत व्यापक स्तर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मैं विकास के कार्य हो रहे हैं । इन कार्यों से आम लोगों को अवगत कराना साथ ही हर समय आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहना यह पार्षद की प्राथमिकता में होना चाहिए! अग्रवाल ने कहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हर समय जनप्रतिनिधि के साथ खड़े हैं।
इस मौके पर मनोनीत पार्षदों के अलावा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम कविता शाह, सुमित पवार आदि लोग उपस्थित थे।